Half yearly exam : कक्षा 12 रसायन शास्त्र ( CHEMISTRY) मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र I अर्द्ध वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित

 Half yearly exam : कक्षा 12 रसायन  शास्त्र                        ( CHEMISTRY)  मॉडल / प्रैक्टिस  प्रश्न पत्र 

अर्द्ध वार्षिक परीक्षा 2024  हेतु निर्धारित  पाठ्यक्रम पर  आधारित

Half yearly exam chemistry class 12

half yearly exam : कक्षा 12 रसायन शास्त्र chemistry

                           हेतु प्रश्न पत्र प्रारूप 

कक्षा 12 रसायन  शास्त्र ( CHEMISTRY)  में   28  अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न  पूंछे जाएंगे

                         वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5  प्रकार से पूंछे जायंगे .
 
1 .सही विकल्प चुनिए     06 अंक 
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए  05 अंक 
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 06 अंक 
4 सही जोड़ी मिलाइए  06 अंक 
5 . सत्य / असत्य लिखिए  05 अंक 

इसमें  2 अंक के 7  , 3 अंक के 4  , 4 अंक के  4 प्रश्न भी पूंछे जायेंगे .
ध्यान देने योग्य विन्दु - half yearly / वार्षिक परीक्षा हेतु प्रति इकाई अंक निर्धारित हैं पर किसी इकाई से 1,2,3, या 4 अंक के कितने प्रश्न पूंछे जायेंगे यह निर्धारित नहीं हैं लिहाज़ा स्टूडेंट्स को हर इकाई से सभी तरह के अंकों के प्रश्न तैयार करने होंगे . 
 
Half yearly exam  2024 -25 मॉडल प्रश्न पत्र रसायन  शास्त्र ( CHEMISTRY)                       

                   विषय: रसायन  शास्त्र ( CHEMISTRY)

                            कक्षा : 12 वीं 

समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-70  

निर्देषः-1. सभी प्रश्न  हल करना अनिवार्य हैं।

 2. प्रश्न क्र. 06 से 20 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।

3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग  अंक निर्धारित है।

4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ  अंक उनके सम्मुख अंकित है।

5. प्रश्न क्र. 06 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए 2 अंक 

6.प्रश्न क्र. 13 से 16  तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए 3 अंक 

7.प्रश्न क्र. 17 से 20  का उत्तर लगभग 80-100 शब्दो में दीजिए 4 अंक 

प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6  

i.   अणु संख्यक गुणधर्म नहीं है

 (A)  क्वथनांक उन्नयन  (B) वाष्प दाब (C) हिमांक अवनमन (D) परासरण दाब

II.  1 फैराडे विद्युत का मान होता है  ?

(a) 3.7x 10^6 कूलाम  (b)6.23x 10^23 कूलाम (c) 10^6 कूलाम (d) 96500 कूलाम  

III. किस संक्रमण तत्व की उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था है   -

  A.  Sc B.  Ti  C.Mn D.  Zn 

iv.  किसी अभिक्रिया का वेग अभिक्रिया की प्रगति के साथ   —

(अ) बढ़ता है     (ब) घटता है   (स) अपरिवर्तित रहता है   (द) परिवर्तित होता है   

v.  एथिल आयोडाइड को अल्कोहलीय KOH के साथ गर्म करने पर प्राप्त होता है  -

(a) एथेनॉल   (b) एथेन (c) एसिटिलीन (d)  एथिलीन

vi.  फिनोल का स्वभाव होता है

(A)  अम्लीय   (B) क्षारीय   

 (C)   उभयधर्मी (D)  उदासीन

vii  कौन सा प्रोटीन रक्त प्रवाह में O2 का अभिगमन करता है   -

(a)  मायोग्लोबिन      (b)  इंसुलिन

(c)   एल्ब्यूमिन      (d) हिमोग्लोबिन

प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये - 1×6 = 6


तनुता बढ़ाने पर ------------------चालकता घटती है

ii. f ब्लॉक के तत्व------------- कहलाते हैं

iii.   एल्किल हैलाइड का सामान्य सूत्र --------------है ।

iv  लकड़ी के भंजक आसवन से ---------------एल्कोहल प्राप्त किया जाता है  I

v.  विटामिन ए की कमी से-------------------- नामक आंखों की बीमारी हो जाती है

vi.   लाल चीटियों से------------- अम्ल प्राप्त होता है  ?


  
प्रश्न 3. सही   जोड़ी  मिलाइऐ  1×6 = 6  
’अ’ ’ब’
गैस का द्रव में बिलियन    -    दूध
तीव्र गति अभिक्रिया     -   प्रकाश संश्लेषण
क्लोरो पिक्रिन    -        कॉपर
लैक्टोस    -      बहुदंतुर
मीर बेन का तेल -   युद्ध गैस  
 EDTA               नाइट्रो बेंजीन
  सिक्का धातु     -     सोडा वाटर

प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×5  =5  

i. जिंक परिवर्ती संयोजकता प्रदर्शित नहीं करता है क्यों?
ii . बर्नर की प्राथमिक संयोजकता से निर्मित बंध किस प्रकार के होते हैं  ?
iii.  बुर्त्ज़ संश्लेषण क्रिया में किस धातु का उपयोग किया जाता है
iv. अल्कोहलों निर्जलीकरण करने पर क्या बनता है ?
v.  विटामिन C का रासायनिक नाम लिखिए   ? 
प्रश्न.5.  सत्य / असत्य लिखिए      1×5  =5  

i.अभिक्रिया की अणुकता का मान शून्य नहीं हो सकता  है ?
ii .पोटेशियम नाइट्रेट को लूनर कास्टिक भी कहते  हैं  ?
iii.  ईथर के समावयवी एल्कोहल होते   है 
iv. इलेक्ट्रान युग्म दाता अम्ल कहलाते  हैं  ?
v. ऊतकों का निर्माण प्रोटीन से होता  है  ?

प्रश्न.6   कोलराश का नियम क्या है इसका कोई एक अनुप्रयोग लिखिए   (2)

अथवा

तात्क्षणिक दर किसे कहते हैं 

प्रश्न. 7  अभिक्रिया की दर व् दर स्थिरांक में दो अंतर लिखिए   ?           (2)
अथवा
विशिष्ट चालकता किसे कहते हैं ? 
प्रश्न 8.  120 ग्राम NaOH को 2 लीटर बिलियन में विलय किया गया है तो बिलियन की मोलरता ज्ञात कीजिए?  ?           (2)                                              
अथवा
यदि 6 ग्राम यूरिया को 72 ग्राम जल में विलय किया गया है तो यूरिया का मोल प्रभाज ज्ञात कीजिए  ? 
प्रश्न 9 .   निम्नलिखित उपसहसंयोजक यौगिकों के सूत्र लिखिए 2

i. हेक्सा अमीन प्लैटिनम (iv) क्लोराइड

ii. हेक्सा एक्वा क्रोमियम (iii) क्लोराइड    ? (2)
अथवा
लिगेंड क्या है कोई एक उदाहरण दीजिए    ?
प्रश्न 10 प्रभावी परमाणु क्रमांक क्या है समझाइए  ?   
                                  अथवा  
      द्विक लवण किसे कहते हैं कोई एक उदाहरण सूत्र सहित लिखिए  ?          (2)
 
प्रश्न 11 ईथर कितने प्रकार की समयवयता प्रदर्शित करते हैं एक -एक उदाहरण लिखिए   (2)
अथवा 
कीटोन, एल्डिहाइडओं की तुलना में सक्रिय होते हैं क्यों?   
                        
प्रश्न 12   डी एन ए आर एन ए में दो अंतर लिखिए  ?   (2)
अथवा
   पेप्टाइड बंध क्या है 
प्रश्न.13  प्रोटीन क्या होते हैं इनके प्रकार लिखिए  ?      (3 )           
अथवा
डी.एन.ए. अंगुली छापन क्या है ? 

प्रश्न.14  संक्रमण तत्व अच्छे उत्प्रेरक होते हैं क्यों ? (3 )

अथवा

लैंथेनाइड और एक्टिनाइड में कोई तीन अंतर लिखिए       
प्रश्न 15 कारण दीजिए एल्किल हैलाइड में C-X के ध्रुवीय होने पर भी यह जल में में अविलेय होता है ? (3 )
अथवा

क्या होता है जब ( केवल रासायनिक समीकरण लिखिए )-

i. क्लोरो बेंजीन को कापर साइनाइड के साथ पिरीड़ीन की उपस्थिति में गर्म किया जाता है

ii क्लोरो बेंजीन को ईथर की उपस्थिति में सोडियम के साथ गर्म किया जाता है

iii एथिल ब्रोमाइड को अल्कोहलीय KOH के साथ गर्म किया जाता है

प्रश्न 16.  फिनोल और अल्कोहल में कोई अंतर अंतर लिखिए   3 
अथवा

आदर्श तथा अनादर्श विलयनों में तीन अंतर लिखिए


प्रश्न 17.  प्राथमिक द्वितीयक और तृतीयक अल्कोहल में विभेद की ऑक्सीकरण या विहाइड्रोजनीकरण विधि का वर्णन समीकरण सहित कीजिए  4 
अथवा
लेंथेनाइड संकुचन किसे कहते हैं इसका कारण और परिणाम लिखिए
प्रश्न18.  निम्नलिखित को समझाइए ( केवल समीकरण दीजिए)-

i सेंड मेयर अभिक्रिया ii बुर्त्ज़ फिटिंग अभिक्रिया

iii कार्बिल अमीन अभिक्रिया iv हेलोफोर्म अभिक्रिया (4)  
अथवा
  निम्नलिखित को बनाने की विधि एवं उपयोग लिखिए
i .डी. डी.टी. ii . बी.एच.सी.
 ।
प्रश्न 19.  सेल स्थिरांक कहते हैं विशिष्ट चालकता एवं सेल स्थिरांक के मध्य संबंध स्पष्ट कीजिए (4)
 
अथवा

सिद्ध कीजिये कि प्रथम कोटि की अभिक्रिया का अर्द्ध आयु काल अभिकारक के प्रारम्भिक सांद्रण पर निर्भर नहें करता है

प्रश्न 20.  एसीटिक अम्ल के निर्माण की शीघ्र सिरका विधि को निम्न बिंदुओं के आधार पर समझाइए- ( 4)

i .सिद्धांत एवं समीकरण ii . नामांकित चित्र                                                                                                  
                      अथवा 

निम्नलिखित अभिक्रिया को समझाइए

i.पिक्रिक अम्ल का बनना ii . रोजन मुंड अभिक्रिया --------------------------------------------------------------------------------------------------------------

आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है 

1 . Half yearly exam : कक्षा 12 भौतिक शास्त्र मॉडल / Practice प्रश्न पत्र I 

2. Class 12 English I half yearly EXAM Model paper/ Practice Paper 2024-25 I पढ़ें व् अभ्यास करें  

3. अर्द्धवार्षिक परीक्षा : कक्षा 12 हिंदी (Hindi) मॉडल / practice प्रश्न पत्र I अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024 हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित I  

यदि आप महात्मा गाँधी से जुड़े निबंध या उनके जीवन से सम्बंधित अन्य तथ्यों को जानता चाहते हैं तो यह वेबसाईट https://www.mahatmagandhiessay.com/ आपके लिए उपयोगी है . एक बार विजिट अवस्य करें 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ